लेस्बियन हूं… खुलासे के बाद आफत में पड़ी टेनिस स्टार की जान

Natalia Zabiiako-Daria Kasatkina Love Life: रशियन टेनिस स्टार ने खुद के लेस्बियन होने का खुलासा करते हुए सभी को हैरान कर दिया है। इसके बाद उनके इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती हैं कि रशिया उन्हें अपने घर नहीं जाने देगा।

I am a lesbian... Tennis star Daria Kasatkina's life is in trouble after revelations

क्या कहना है डारिया कसाटकिना (What to say Daria Kasatkina)

रूस की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली महिला टेनिस स्टार डारिया कसाटकिना ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया। उन्होंने खुद को ‘लेस्बियन’ होने की बात स्वीकार की और बताया कि वह महिला फिगर स्केटर नतालिया जाबियाको के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, इसके बाद से वह परेशान हैं और एक इंटरव्यू में उन्होंने रोते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि रशिया उन्हें अपने घर लौटने देगा या नहीं।

दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी डारिया कसाटकिना ने एक रूसी ब्लॉगर को बताया कि वह एक महिला फिगर स्केटर नतालिया जाबियाको के साथ रिश्ते में हैं। कसाटकिना ने इंटरव्यू के बाद दोनों की एक साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। कसाटकिना ने रूस की स्थिति के खिलाफ बात करते हुए कहा कि वह अपने गृह देश में अपनी प्रेमिका के साथ कभी हाथ नहीं पकड़ पाएंगी, यहां ऐसा संभव नहीं है।

रोते हुए डारिया कसाटकिना (crying daria kasatkina)

उन्होंने कहा कि किसी के समलैंगिक होने या बनने की यह धारणा हास्यास्पद है। मुझे लगता है कि इस दुनिया में स्ट्रेट होने से आसान कुछ भी नहीं है। अगर मेरे लिए आसान होता तो समलैंगिक होने का चयन कभी नहीं करती। कोई भी नहीं करेगा और खासकर रशिया में तो बिल्कुल भी नहीं। ऐसा करके अपनी लाइफ मुश्किल बनाना है, लेकिन अब क्या कर सकते हैं।

उन्होंने रोते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि रशिया में रहना उनके लिए आसान होगा। हो सकता है उन्हें अपने घर भी नहीं जाने दिया जाए। बता दें कि 1993 में रूस में समलैंगिक संबंधों को अपराध से मुक्त कर दिया गया था, लेकिन हाल के वर्षों में इसमें बदलाव हुआ है।

द काउंसिल फॉर ग्लोबल इक्वेलिटी के अनुसार, 2013 में देश ने ‘Gay Propaganda’ कानून पारित किया, जिसका उपयोग LGTBQ समुदाय को टारगेट करने के लिए किया जा रहा है।

Leave a Comment