भोपाल : नई ‘शहर सरकार’ को लेकर फ़ैसला कुछ घंटों में, 23 दौर तक होगी वोटों की गिनती, लगाई गई 133 टेबलें

मध्य प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव के पहले चरण के वोटों की गिनती आज सुबह नौ बजे शुरू होगी। साथ ही साथ परिणाम भी घोषित किये जाते रहेंगे।

MP Bhopal Nagar Nigam Election 2022 Results Live

राज्य चुनाव आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि आज 11 नगर निगमों, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषद में वोटों की गिनती होगी। इन सभी नगरीय निकायों में मतदान ईवीएम से हुआ था। दूसरे चरण की मतगणना 20 जुलाई को होगी। राज्य के चार प्रमुख नगर निगमों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के नतीजे भी आज घोषित किए जाएंगे।

राजधानी भोपाल की नई ‘शहर सरकार’ को लेकर अगले कुछ घंटों में फैसला हो जाएगा। रविवार सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती होगी। सबसे पहले मतपत्र गिने जाएंगे। फिर ईवीएम खुलेगी। इसके बाद महापौर और पार्षद के कुल 388 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। काउंटिंग को लेकर पुरानी जेल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भोपाल में पहले चरण में 6 जुलाई को वोटिंग हुई थी। करीब 52% वोटिंग हुई थी।

पार्षदों और महापौर के उम्मीदवारों की गिनती एक साथ ही शुरू होंगी। पार्षदों की ईवीएम मशीन से गिनती एक से दो राउंड में पूर्ण हो जाएगी। महापौर के लिए कम से कम 13 और अधिकतम 24 राउंड होंगे। इसके लिए 133 टेबल लगाई गई।

Leave a Comment