MP Ratlam Nagar Nigam Election 2022 Results: रतलाम, नईदुनिया प्रतिनिधि। भाजपा को महापौर पद पर दूसरे राउंड में करीब 2000 मतों की बढ़त मिलने के बाद भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल उत्साहित नजर आए और कार्यकर्ताओं के बीच आकर उन्होंने खुशी का इजहार किया। नईदुनिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास कार्य किए हैं उसके आधार पर उन्हें लीड मिल रही है और आगे भी लगातार लीड लेकर जीत हासिल करेंगे।
वे महापौर बनने के बाद नगर की समस्याओं का निराकरण करेंगे व जनता के हितों का पूरा ध्यान रखेंगे। नगर निगम संबंधी जो भी समस्याएं होगी उसका निराकरण कराने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि दूसरे दौर के बाद भाजपा के प्रह्लाद पटेल ने कांग्रेस के मयंक जाट के खिलाफ करीब 2000 से ज्यादा मतों की बढ़त हो गई है। इसमें पहले राउंड में 1313 मतों की जबकि दूसरे राउंड में 746 मतों की बढ़त मिली है।
रतलाम नगर निगम के चुनावों की वोटिंग शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में भाजपा के प्रहलाद पटेल आगे चल रहे हैं। 49 वार्डों में से एक वार्ड भाजपा के पास निर्विरोध आया था। अब 48 वार्ड में भी वे ज्यादातर में आगे हैं।